मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना - 2026

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana बिहार सरकार की एक योजना है, जिसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है।

बिहार स्नातक पास स्कॉलरशिप 2026: ₹50,000 के लिए नया पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया

बिहार सरकार ने स्नातक (Graduation) पास करने वाली छात्राओं के लिए ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि देने के लिए नए पोर्टल की शुरुआत कर दी है। यदि आपने बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण किया है, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मुख्य अपडेट्स:

  • प्रोत्साहन राशि: ₹50,000 (सभी श्रेणियों की छात्राओं के लिए, विवाहित या अविवाहित)

  • पात्रता सत्र: 2018-2025 के बीच स्नातक पास करने वाली छात्राएं

  • नया पोर्टल: आवेदन के लिए नया लिंक जारी कर दिया गया है, जो जल्द ही (संभावित 15 मई के बाद) सक्रिय हो जाएगा

  • डेडलाइन: शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को 15 मई 2025 तक सभी पात्र छात्राओं के नाम पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है

आवेदन से पहले क्या करें? (महत्वपूर्ण कदम)

  1. लिस्ट में नाम चेक करें: सबसे पहले पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक करें। इसके लिए विश्वविद्यालय और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा

  2. नाम नहीं होने पर क्या करें? अगर लिस्ट में नाम नहीं है, तो अपने विश्वविद्यालय से संपर्क करें।

    • mu यूनिवर्सिटी जैसी कुछ यूनिवर्सिटीज ने नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया जायगा .

    • अन्य छात्र अपने कॉलेज में मार्कशीट, रजिस्ट्रेशन कार्ड और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कर नाम जुड़वा सकते हैं

    • जरूरी दस्तावेज (Documents Required):

      • स्नातक फाइनल ईयर (3rd Year) की मार्कशीट

      • विश्वविद्यालय पंजीकरण कार्ड (Registration Card)

      • आधार कार्ड (नाम और जन्मतिथि मैट्रिक सर्टिफिकेट से मैच होनी चाहिए)

      • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य)

      • बैंक खाता Aadhaar Seeded (NPCI) होना चाहिए, क्योंकि पैसा सीधे आधार से लिंक खाते में आएगा

    • किसे दोबारा आवेदन नहीं करना है?

    • जिन छात्राओं ने पहले ही आवेदन कर दिया है या जिन्हें पैसा मिल चुका है, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है.

Address

suraj cyber cafe mAIN ROAD , USARI BAZAR

9304785608 , 6202112307 gmail - SURAJCYBERCAFEUSARI@GMAIL.COM

Contacts